कांस फिल्म फेस्टिवल-2020 में ‘वर्चुअल इंडिया पवेलियन’ का उद्घाटन

Shri Mandaviya inaugurates India's one of the largest 1st Virtual Healthcare & Hygiene EXPO 2020

प्रश्न-22 जून, 2020 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ में वर्चुअल इंडिया पवेलियन’ का उद्घाटन किया। इस वर्ष इस महोत्सव में किन दो फिल्मों को भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया है?
(a) माईघाटः क्राइम नंबर 103/200 एवं हेल्लारो
(b) अंग्रेजी मीडियम एवं हेल्लारो
(c) द गुड रोड एवं न्यूटन
(d) हेल्लारो एवं द गुड रोड
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 22 जून, 2020 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांस फिल्म महोत्सव, 2020 में ‘वर्चुअल इंडिया पवेलियन’ का उद्घाटन किया।
  • इस पवेलियन में समस्त भाषाई, सांस्कृतिक एवं क्षेत्रीय नजरिए से भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट एवं विस्तृत झलक दिखाई जा रही है।
  • इस पवेलियन का उद्देश्य वितरण, उत्पादन, भारत में फिल्मांकन, पटकथा विकास एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में और भी अधिक संख्या में अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां करना तथा फिल्म बिक्री एवं समूहन (सिंडिकेशन) को बढ़ावा देना है।
  • इस वर्ष दो भारतीय फिल्मों-माईघाटः क्राइम नंबर 103/200 (मराठी) और हेल्लारो (गुजराती) को देश की तरफ से आधिकारिक फिल्म के रूप में भेजा गया है।
  • पहली बार भारतीय पवेलियन में इन दो फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
  • इसके अलावा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सत्यजीत रे के शताब्दी वर्ष को रेखांकित करने के लिए इस पवेलियन में उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में दिखाई जा रही हैं जिसमें ‘गणशत्रु’, ‘आगंतुक’ शामिल है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=209661