प्रश्न-जुलाई‚ 2021 में ग्रामीण कर्नाटक की महिलाओं और युवाओं को डिजिटल साक्षरता और कैरियर मार्गदर्शन हेतु SAP लैब्स ने किसके साथ समझौता किया है?
(a) माइक्रोसॉफ्ट
(b) एन.आई.सी
(c) यू.एन.डी.पी.
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 15 जुलाई‚ 2021 को World Youth Skills Day के अवसर पर कर्नाटक में महिलाओं के लिए ‘कोड उन्नति’ पंजीकरण अभियान की शुरुआत हुई।
- इस अभियान का उद्देश्य कर्नाटक राज्य की ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान करना है।
- इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने हेतु SAP लैब्स इंडिया और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) इंडिया ने भी कर्नाटक सरकार के साथ एक सहयोग किया है।
- कोड उन्नति कार्यक्रम की सहायता से शिक्षाविदों‚ राज्य और जिला स्तर पर सरकारी संस्थानों आदि का सहयोग लेकर डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जाएगा।
- इस कार्यक्रम के माध्यम से अगले तीन वर्र्षोें में राज्य के बंगलुरू ग्रामीण‚ रायचूर और दक्षिण कन्नड़ जिलों में 20000 युवाओं और 5000 से अधिक महिलाओं तक पहुंचने की योजना बनायी गई है।
- यह परियोजना विभिन्न व्यवसायों उद्योगों और व्यावसायिक संबंधों के बारे में जागरूकता बढ़ाएगी।
- महिलाओं को अपने लघु उद्यमों को प्रांरभ करने या बढ़ाने के लिए समुदाय-स्तरीय परामर्श के माध्यम से सहयोग दिया जाएगा।
- इस पहल के माध्यम से राज्य की महिलाओं तथा युवाओं को डिजिटल साक्षरता के साथ-साथ उद्यमशीलता कौशल तथा डिजिटल वित्तीय शिक्षा प्रदान करना;
- युवाओं को सरकारी इन्क्यूबेसन सेंटरों से जोड़ना तथा उन्हें डिजाइन थिंकिंग वर्कशाप‚ नवप्रवर्तन चुनौतियों तथा बूट कैंप में भाग लेने के अवसर प्रदान करना शामिल है।
- यह कार्यक्रम उद्यमिता विकास कार्यक्रमों के साथ 15000 छात्रों को लक्षित जिलों में डिजिटल कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा।
संबंधित लिंक भी देखें…