प्रश्न-अभी हाल में ही भारतीय अमेरिकी कार्तिक चन्द्रन को मैक आर्थर ‘‘जीनियस ग्रांट’ अध्येता वृत्ति प्रदान की गयी है वह किस क्षेत्र में कार्य करते हैं।
(a) कला
(b) साहित्य
(c) अंतरिक्ष विज्ञान
(d) पर्यावरण अभियांत्रिकी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 28 सितंबर, 2015 को मैकआर्थर फाउन्डेशन द्वारा 24 प्रतिभाशाली लोगों को मैकआर्थर फैलोशिप प्रदान किए जाने की घोषणा अमेरिका में की गयी।
- इस वर्ष भारतीय अमेरिकी कार्तिक चंद्रन को यह अध्येतावृत्ति अपशिष्ट जल को उर्वरक, ऊर्जा स्रोत एवं स्वच्छ जल में परिवर्तित करने की दिशा में किए गए कार्य के लिए प्रदान की गयी है।
- कार्तिक चन्द्रन पर्यावरण इंजीनियर है ओर अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय के पृथ्वी एवं पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग में सह-प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं।
- आई.आई.टी.रूड़की से इन्होंने वर्ष 1995 में विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। इन्होंने पी.एच.डी. वर्ष 1999 में कनेक्टिकट विश्वविद्यालय अमेरिका में की थी।
- इन्हें अध्येतावृत्ति के रूप में पांच वर्ष में त्रैमासिक किश्त में 625,000 (लगभग 4.099 करोड़ रुपये) अमेरिकी डॉलर की राशि प्राप्त होगी।
- ध्यातव्य है कि यह अध्येतावृत्ति प्रतिवर्ष 20 से 25 व्यक्तियों को उनके असाधारण मौलिक और रचनात्मक कार्यों के लिए प्रदान की जाती है।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.macfound.org/fellows/class/2015/
https://www.macfound.org/fellows/930/