प्रश्न-‘कर्तव्य पथ’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) 8 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक के मार्ग ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन किया।
(2) हाल ही में दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने आवासन एवं शहरी मामलों के मिले एक प्रस्ताव को पारित कर ‘राजपथ’ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) 1 और (2) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

- हाल ही में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से मिले एक प्रस्ताव को पारित कर ‘राजपथ’ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया था।
- इसके अलावा प्रधानमंत्री ने इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया।
- मुख्य मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई यह प्रतिमा 28 फुट ऊंची है तथा इसे एक ग्रेनाइट पत्थर पर उकेरा गया है। इसका वजन 65 मीट्रिक टन है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…