करूर भीड़ दुर्घटना

प्रश्न – 27 सितंबर, 2025 को तमिलनाडु के करूर जिले में किस अभिनेता एवं तमिलागा वेत्री कज़हगम (TVK) प्रमुख की रैली के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 40 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई?
(a) रजनीकांत
(b) कमल हासन
(c) थलपति विजय
(d) अजीत कुमार
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 सितंबर, 2025 को तामिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और तमिलागा वेत्री कज़हगम (TVK) प्रमुख थलपति विजय के राजनीतिक रोड शो के दौरान रैली में भगदड़ मचने से 40 से अधिक की मौत हो गई।
  • मरने वालों में लगभग 17 महिलाएं, 15 पुरुष और 10 बच्चे शामिल हैं।
  • इसे राज्य की सबसे गंभीर राजनीतिक सभा दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है।
  • विजय की रैली के लिए आयोजकों ने 10,000 लोगों के आने का अनुमान लगाया था, लेकिन वास्तविक संख्या इससे कई गुना अधिक हो गई जिसके कारण वह दुर्घटना हुई।
  • इस मामले की जांच के लिए तामिलनाडु सरकार द्वारा सेवानिवृत्त जस्टिस अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/death-toll-in-karur-stampede-in-tami-nadu-rises-to-36-state-govt-announces-commission-to-probe-the-incident

https://www.thehindu.com/news/national/tamil-nadu/karur-stampede-a-package-on-the-tragedy-at-vijay-tvk-rally-in-tamil-nadu/article70108389.ece