करीम बेंजेमा

प्रश्न – 19 दिसंबर, 2022 को फ्रांस के दिग्‍गज फुटबॉल खिलाड़ी करीम बेंजेमा ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्‍यास लेने की घोषणा की। उन्‍होंने किस वर्ष ‘बैलोन डी ओर’ पुरस्कार जीता है?
(a) 2018
(b) 2020
(c) 2021
(d) 2022
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • बेंजेमा ने अपनी राष्ट्रीय टीम के फीफा विश्व कप, 2022 के फाइनल में पराजित होने के एक दिन बाद संन्‍यास लेने की घोषणा की।
  • फीफा विश्वकप, 2022 में चोटिल होने के कारण वह टीम से बाहर रहे।
  • विश्व कप, 2014 में बेंजेमा फ्रांस के शीर्ष स्कोरर थे।
  • विश्व कप, 2018 में वह टीम में शामिल नहीं थे क्‍योंकि उन्‍हें अपनी टीम के तत्‍कालीन साथी मैथ्यू बालवुएना के साथ सेक्‍स-टेप प्रकरण में कथित भूमिका के लिए राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया था।
  • वर्ष 2021 में यूरोपीय चैंपियनशिप में 4 गोल के साथ फ्रांस के शीर्ष स्कोरर थे।
  • वह वर्तमान में रियल मैड्रिड फुटबॉल क्‍लब की तरफ से खेलते हैं।
  • वर्ष 2022 में बैलोन डी’ ओर पुरस्कार करीम बेंजेमा ने जीता है।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.foxsports.com/stories/soccer/frances-karim-benzema-announces-retirement-from-international-soccer

https://www.si.com/fannation/soccer/futbol/news/karim-benzema-retires-from-international-soccer-with-france