प्रश्न – कबड्डी विश्व कप, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.17 – 23 मार्च, 2025 के मध्य कबड्डी विश्व कप, 2025 का आयोजन वेस्ट मिडलैंड्स, इंग्लैंड में किया गया।
2.भारत ने पुरूष और महिला कबड्डी विश्वकप दोनों का खिताब जीत लिया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 – 23 मार्च, 2025 के मध्य कबड्डी विश्व कप, 2025 का आयोजन वेस्ट मिडलैंड्स, इंग्लैंड में किया गया।
- यह विश्व कबड्डी के अधिकार के तहत आयोजित कबड्डी विश्व कप का दूसरा संस्करण था।
- टूर्नामेंट में पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताएं हुई।
- पुरुषों की प्रतियोगिता में 9 टीमों और महिलाओं की प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया।
- विश्व कबड्डी द्वारा आयोजित और इंग्लैंड कबड्डी एसोसिएशन की ओर से ब्रिटिश कबड्डी लीग (BKL) द्वारा संचालित, इस आयोजन को WMCA कॉमनवेल्थ गेम्स मेजर इवेंट्स लिगेसी फंड के माध्यम से वित्त पोषित किया गया,जिसमें सिटी ऑफ़ वॉल्वरहैम्प्टन काउंसिल बर्मिंघम, कोवेंट्री और वॉल्सॉल काउंसिल द्वारा समर्थित इस आयोजन की मेजबानी करने वाला प्रमुख संगठन है।
- भारत ने पुरूष और महिला कबड्डी विश्वकप दोनों का खिताब जीत लिया है।
- भारतीय पुरूष टीम ने फाइनल में इग्लैंड को 44-41 से हराकर खिताब जीता है।
- पुरुष वर्ग में स्कॉटलैंड ने वेल्स को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
- भारतीय महिला टीम ने भी फाइनल में इंग्लैंड को 57-34 से हारकर खिताब जीता।
- महिला वर्ग में हांगकांग ने वेल्स को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
- पहली बार एशिया से बाहर इंग्लैंड के वेस्ट मि़डलैंड्स में आयोजित इस टूर्नामेंट में शीर्ष कबड्डी टीमों ने भाग लिया।
- वर्ष, 2019 में मलेशिया की मेजबानी में आयोजित पहले संस्करण में भारत ने पुरूष और महिला कबड्डी विश्वकप का खिताब जीता था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…