प्रश्न – 21 फरवरी, 2026 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता कतर एक्सॉनमोबिल ओपन, 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब आर्थर फिल्स (फ्रांस ) ने जीता है।
2.पुरुष युगल का खिताब हैरी हेलिओवारा (फ़िनलैंड) और हेनरी पैटन (ग्रेट ब्रिटेन) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 – 21 फरवरी, 2026 के मध्य ATP टूर सत्र, 2026 की टेनिस प्रतियोगिता कतर एक्सॉनमोबिल ओपन, 2026 का आयोजन दोहा, कतर में किया गया।
- इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –
- पुरुष एकल –
- विजेता– कार्लोस अल्काराज (स्पेन)
- उपविजेता– आर्थर फिल्स (फ्रांस )
- पुरुष युगल –
- विजेता– -हैरी हेलिओवारा (फ़िनलैंड) और हेनरी पैटन (ग्रेट ब्रिटेन)
- उपविजेता– जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल ( दोनों ग्रेट ब्रिटेन)
- दोहा में खिताब जीतने के साथ ही कार्लोस अल्काराज ने अपना 26वां ATP Tour-Level) खिताब/ट्रॉफी जीता।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…