ओ.एन.वी. कुरूप

O.N.V.Kurup

प्रश्न-हाल ही में मलयालम के प्रसिद्ध कवि ओ.एन.वी. कुरूप का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 2011
(b) वर्ष 2007
(c) वर्ष 2008
(d) वर्ष 2010
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 13 फरवरी, 2016 को प्रसिद्ध मलयालम कवि, गीतकार और पर्यावरणविद ओ.एन.वी. कुरूप का तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।
  • वह मलयालम साहित्य में अपने बहुमूल्य योगदान के अलावा मलयालम फिल्म उद्योग और रंगमंच से जुड़े थे।
  • उन्हें वर्ष 2007 में ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
  • इसके अलावा उन्हें वर्ष 1998 में पद्मश्री और वर्ष 2011 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/national/kerala/jnanpithwinning-poet-onv-kurup-no-more/article8233631.ece
http://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/other-cities/malayalam-poet-and-jnanpith-awardee-o-n-v-kurup-passes-away/articleshow/50977002.cms
https://en.wikipedia.org/wiki/O._N._V._Kurup
https://www.keralatourism.org/leadinglights/o-n-v-kurup/73