प्रश्न – नीरज चोपड़ा ने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक, 2025 में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में कौन सी दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता?
(a) 86.72 मीटर (b) 85.29 मीटर
(c) 84.12 मीटर (d) 83.63 मीटर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 जून, 2025 को चेक गणराज्य में आयोजित ओस्ट्रावा (Ostrava) गोल्डन स्पाइक, 2025 एथलेटिक्स मीट में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने पुरुष भाला फेंक स्पर्धा का खिताब जीत लिया है।
- उन्होंने 85.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
- दक्षिण अफ्रीका के डोव स्मिट 84.12 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
- ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 83.63 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
- 20 जून, 2025 को पेरिस डायमंड लीग में स्वर्ण पदक जीतने के एक सप्ताह के भीतर यह नीरज चोपड़ा की दूसरी खिताबी जीत है।
- यह प्रतियोगिता वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड लेबल की श्रेणी में आती है और विश्व एथलेटिक्स में डायमंड लीग के बाद दूसरी सबसे प्रतिष्ठित श्रृंखला मानी जाती है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…