प्रश्न-1 दिसंबर, 2020 को किस राज्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ओरुनोडोई योजना शुरू की गई है?
(a) तमिलनाडु
(b) कर्नाटक
(c) पश्चिम बंगाल
(d) असम
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 1 दिसंबर, 2020 को असम सरकार ने ओरुनोडोई योजना (Orunodoi Scheme) की शुरुआत की।
- इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वित्तमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के अमिनगोव में जलाह परेड ग्राउंड में किया।
- इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
- राज्य के 18 लाख से अधिक परिवारों में से प्रत्येक के खाते में योजना के तहत उनके बैंक खातों में प्रतिमाह 830 रुपये की राशि भेजी जाएगी।
- यह राशि परिवार की महिला सदस्य के खाते में जमा की जाएगी।
- महीने के अंतिम सप्ताह में लाभार्थियों के खाते में यह धनराशि जमा की जाएगी।
- आजादी के बाद यह असम में शुरू की गई सबसे बड़ी योजना (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना) है।
- 18.2 लाख लाभार्थियों के साथ फिलहाल यह योजना 29 जिलों में शुरू की जाएगी।
- परिषद चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यह योजना बीटीसी के तहत 4 जिलों में शुरू की जाएगी।
- बीटीसी जिलों को भी शामिल करने के बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़कर लगभग 22 लाख हो जाएगी।
- यह योजना 2400 करोड़ रुपये का परिव्यय के साथ राज्य के बजट में घोषित की गई थी।
- इस योजनांतर्गत यह राशि असम के गरीब परिवारों को 400 रुपये की दवा, 200 रुपये की दाल, 80 रुपये की चीनी और 150 रुपये की आवश्यक सब्जियां और फल खरीदने हेतु प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं, अविवाहित महिलाओं और विकलांग व्यक्तियों के साथ परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थी असम का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसकी समग्र घरेलू आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…