प्रश्न-हाल ही में असम के राजीव गांधी ओरंग राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलकर क्या रखा गया?
(a) इंदिरा राष्ट्रीय उद्यान
(b) गांधी राष्ट्रीय उद्यान
(c) ओरंग राष्ट्रीय उद्यान
(d) कल्याण राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर—(c)
- 1 सितंबर‚ 2021 को असम सरकार ने राजीव गांधा ओरंग राष्ट्रीय उद्यान‚ जिसे टाइगर रिजर्व भी कहा जाता है‚ का नाम बदलकर ओरंग राष्ट्रीय उद्यान करने का निर्णय लिया है।
- इसका क्षेत्रफल 79 वर्ग किमी. है। इसे वर्ष 1985 में वन्यजीव अभयारण्य और वर्ष 1999 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
- राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलने की मांग वहां के आदिवासी और चाय बगान में काम करने वाले जनजातीय समुदाय के लोगों ने की थी।
- यह राष्ट्रीय उद्यान असम के दारांग और सोनितपुर जिलों में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित है।
- यह राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित जंगली जानवरों के लिए प्रसिद्ध है-
1) रॉयल बंगाल टाइगर
2) इंडियन राइनो
3) पग्मीे हॉग
4) जंगली हाथी
- इसमें पक्षियों की 222 प्रजातियां पायी जाती है।
- ओरंग नेशनल पार्क को असम के मिनी काजीरंगा के रूप में जाना जाता है।
संबंधित लिंक भी देखें…