ओम प्रकाश रावत

O. P. rawat

प्रश्न-हाल ही में किसे चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया?
(a) अलका पंडा
(b) ओम प्रकाश रावत
(c) सीराज हुसैन
(d) अशोक कुमार अंगुरान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 13 अगस्त, 2015 को भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ओम प्रकाश रावत को भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया।
    उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।
  • वर्ष 1977 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश रावत का कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो, तक रहेगा।
  • उल्लेखनीय है कि अचल कुमार ज्योति अन्य चुनाव आयुक्त हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=39406
http://eci.nic.in/eci_main1/the_setup.aspx#appointment-tenure