प्रश्न-3 जनवरी‚ 2022 को कौन पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) के नए महासचिव नियुक्त हुए?
(a) हैथम अल-घैस
(b) मोहम्मद सानुसी बरकिंडो
(c) मोहम्मद शाह
(d) मोहम्मद फैज खान
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 3 जनवरी‚ 2022 को कुवैत के हैथम अल-घैस (Haitham Al-Ghais) पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) के नए महासचिव नियुक्त हुए।
- इस पद हेतु उनका कार्यकाल 1 अगस्त‚ 2022 से प्रारंभ होगा।
- कार्यकाल-3 वर्ष।
- वर्तमान में वह कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (KPC) में अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग के लिए उप प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
- इस पद पर वह नाइजीरिया के मोहम्मद सानुसी बरकिंडो (Mohammad Sanusi Barkindo) का स्थान लेंगे।
- ओपेक के बारे में
- यह 13 पेट्रोलियम उत्पादक देशों का संगठन है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1960 में बगदाद इराक में हुई थी।
- वर्तमान में इसके सदस्य देशों में ईरान‚ ईराक‚ कुवैत‚ सऊदी अरब‚ वेनेजुएला‚ लीबिया‚ यूएई‚ अल्जीरिया‚ नाइजीरिया‚ गैबन‚ अंगोला‚ इक्वेटोरियल गिनी और कांगो शामिल हैं।
- मुख्यालय-वियना (आस्ट्रिया)।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…