ओडिशा का दूसरा सबसे लंबा नदी पुल

प्रश्न-ओडिशा का दूसरा सबसे लंबा नदी पुल किस नदी पर निर्मित किया गया है?
(a) महानदी
(b) बैतरणी नदी
(c) ईब (IB) नदी
(d) ब्राह्मणी नदी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 15 अप्रैल, 2018 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संबलपुर जिले में ईब (IB) नदी पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया। इस पुल की लंबाई 2.5 किमी. है।
  • 117.50 करोड़ रुपये की लागत राशि से निर्मित यह ओडिशा का दूसरा सबसे लंबा नदी पुल है।
  • इस पुल के बनने से संबलपुर और ब्रजराजनगर सीधे सड़क मार्ग से जुड़ गए हैं, जिससे दोनों स्थानों की बीच की दूरी 50 किमी. कम हो गई है।
  • ओडिशा का नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सेतु (नेताजी सेतु) राज्य का सबसे लंबा नदी पुल (लंबाई 2.88 किमी.) है।
  • यह पुल महानदी की सहायक नदी कथाजोड़ी (Kathajodi) के ऊपर निर्मित है।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-otherstates/odishas-second-longest-river-bridge-opened/article23552215.ece
https://www.projectstoday.com/News/Second-longest-river-bridge-opened-in-Odisha
https://www.deccanchronicle.com/nation/current-affairs/200717/odishas-longest-bridge-named-after-netaji-subhas-chandra-bose.html