ओडिशा का छठा नगर निगम

प्रश्न – 4 जुलाई, 2025 को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घोषणा की कि पुरी नगर परिषद को नगर निगम में अपग्रेड किया जाएगा।नए पुरी नगर निगम में किन क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा?
(a) केवल पुरी शहर
(b) पुरी शहर और ओडिशा की राजधानी
(c) पुरी शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों सहित ब्रह्मगिरि और पुरी सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायतें
(d) केवल ब्रह्मगिरि ब्लॉक
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 जुलाई, 2025 को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घोषणा की कि पुरी नगर परिषद को नगर निगम में अपग्रेड किया जाएगा।
  • यह निर्णय शहर की बढ़ती जनसंख्या, वर्षभर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की भारी आमद तथा आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
  • नया नगर निगम पुरी शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर बनाया जाएगा, जिसमें पुरी सदर और ब्रह्मगिरि ब्लॉक की सात से आठ ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा।
  • पुरी अब ओडिशा राज्य का छठा नगर निगम बनेगा।
  • इससे पहले भुबनेश्वर, कटक, संबलपुर, ब्रह्मपुर और राउरकेला को नगर निगम का दर्जा मिल चुका है।
  • सरकार का लक्ष्य वर्ष 2036 तक पुरी को एक प्रमुख आध्यात्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है।
  • मुख्यमंत्री ने पुरी के लिए कई नई परियोजनाओं की घोषणा भी की, जिनमें विश्वस्तरीय श्री जगन्नाथ संग्रहालय, पुस्तकालय और शोध केंद्र की स्थापना शामिल हैं।
  • संग्रहालय में जगन्नाथ संस्कृति की समृद्ध विरासत, मंदिर निर्माण, पौराणिक महत्व, अनुष्ठान एवं परंपराएं कला और मूर्तियों के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी।
  • पुस्तकालय में जगन्नाथ संस्कृति, ओडिया परंपरा और साहित्य पर आधारित विशाल पुस्तक संग्रह होगा।
  • शोध केंद्र जगन्नाथ संस्कृति एवं साहित्य पर अध्ययन करेगा और गहन समझ को बढ़ावा देगा।
  • 300 सीटों वाला ऑडिटोरियम बनेगा, जहां प्रत्येक दिन लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से श्री जगन्नाथ से जुड़ी कथाएं और किंवदंतियां प्रस्तुत की जाएंगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newindianexpress.com/states/odisha/2025/Jul/05/puri-to-get-municipal-corporation-tag-under-governments-tourism-hub-push