ओजू जलविद्युत परियोजना

प्रश्न – ओजू जलविद्युत परियोजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 12 सितंबर,2025 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (EAC) ने चीन सीमा के पास ताकसिंग में सुबनसिरी नदी पर प्रस्तावित 2,220 मेगावाट की ओजू जलविद्युत परियोजना के लिए पर्यावरणीय मंज़ूरी की सिफ़ारिश की।
  2. यह सुबनसिरी बेसिन में नियोजित जलविद्युत परियोजनाओं के समूह में सबसे ऊपर स्थित है और अपनी स्वीकृत क्षमता के हिसाब से सबसे बड़ी होगी।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 12 सितंबर, 2025 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (EAC) ने चीन सीमा के पास ताकसिंग में सुबनसिरी नदी पर प्रस्तावित 2,220 मेगावाट की ओजू जलविद्युत परियोजना के लिए पर्यावरणीय मंज़ूरी की सिफ़ारिश की।
  • यह सुबनसिरी बेसिन में नियोजित जलविद्युत परियोजनाओं के समूह में सबसे ऊपर स्थित है और अपनी स्वीकृत क्षमता के हिसाब से सबसे बड़ी होगी।
  • यह परियोजना ऊपरी सुबनसिरी जिले के ताकसिंग ब्लॉक के रेडी गाँव से 5 किलोमीटर नीचे सुबनसिरी नदी पर प्रस्तावित है।
  • इसे ओजू सुबनसिरी हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किया जाएगा।
  • मुख्य विद्युत संयंत्र की क्षमता 2,100 मेगावाट होगी जबकि बांध-टो संयंत्र की क्षमता 120 मेगावाट होगी।
  • 24,942 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत वाले इस बांध से प्रतिवर्ष 8,402 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होने की उम्मीद है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/india/expert-committee-nod-for-2200-mw-oju-hydel-project-near-china-border-10267650