ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का भारत दौरा, 2025

प्रश्न – ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम का भारत दौरा‚ 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 14 – 20 सितंबर, 2025 तक ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम भारत दौरे पर रही।
(ii) इस दौरे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य 3 एकदिवसीय मैचों की शृंखला आयोजित हुई।
(iii) 3 एकदिवसीय मैचों की शृंखला ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती।
(iv) एकदिवसीय मैचों की शृंखला में भारत की स्मृति मंधाना ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुनी गई।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i),(ii), एवं (iii)
(b) केवल (i),(iii), एवं (iv)
(c) केवल (i),(ii), एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 – 20 सितंबर, 2025 तक ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम भारत दौरे पर रही।
  • इस दौरे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य 3 एकदिवसीय मैचों की शृंखला आयोजित हुई।
  • 3 एकदिवसीय मैचों की शृंखला ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती।
  • एकदिवसीय मैचों की शृंखला में भारत की स्मृति मंधाना ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुनी गई।
  • सर्वाधिक रन (300) भारत भारत की स्मृति मंधाना ने बनाए।
  • सर्वाधिक विकेट (5 – 5 विकेट) भारत की क्रांति गौड़ और ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट ने लिए।
  • भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली थीं।
  • तीसरे एकदिवसीय मैच में स्मृति मंधाना ने पुरुषों और महिलाओं दोनों में गेंदों के मामले में भारत के लिए सबसे तेज़ शतक (50) बनाया और महिलाओं के वनडे में दूसरा सबसे तेज़ शतक बनाया।
  • तीसरे एकदिवसीय मैच में हरमनप्रीत कौर (भारत) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 8,000वां रन बनाया।
  • तीसरे एकदिवसीय मैच में मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 300वां विकेट लिया।
  • तीसरे मैच में महिलाओं के एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक कुल रन (781) दर्ज किए गए, जिसने वर्ष 2017 में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका द्वारा बनाए गए 678 रनों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
  • दूसरे एकदिवसीय मैच में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पहली एकदिवसीय जीत थी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espncricinfo.com/series/australia-women-in-india-2025-26-1488246