प्रश्न – 8 अगस्त, 2026 को बिहार से ऑस्ट्रेलिया भेजी गई जीआई-टैग प्राप्त मिथिला मखाना की पहली वाणिज्यिक समुद्री खेप के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस खेप में 18 मीट्रिक टन प्रीमियम गुणवत्ता वाला कच्चा मिथिला मखाना शामिल था।
(b) मखाना दरभंगा जिले के किसानों से प्राप्त कर बिहटा स्थित बीआईएडीए औद्योगिक क्षेत्र में पैक किया गया था।
(c) प्रत्यक्ष वैश्विक बाजार संपर्क से किसानों को प्रचलित बाजार दरों की तुलना में लगभग 28% अधिक प्रतिफल प्राप्त हुआ।
(d) बिहार भारत के कुल मखाना उत्पादन में लगभग 85% योगदान देता है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 अगस्त, 2026 को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने बिहार से ऑस्ट्रेलिया के लिए GI–टैग प्राप्त मिथिला मखाना की पहली वाणिज्यिक समुद्री खेप के निर्यातको सुगम बनाया।
- ऑस्ट्रेलिया भेजी गई खेप में 18 मीट्रिक टन प्रीमियम गुणवत्ता वाला कच्चा GI-टैग प्राप्त मिथिला मखाना शामिल था।
- इसे दरभंगा जिले के किसानों से सीधे प्राप्त कर बिहार के बिहटा स्थित बीआईएडीए औद्योगिक क्षेत्र में पैक किया गया।
- इस खेप को बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रवाना किया।
- इसका निर्यात एनआईएडी ग्रीन ने किया, जबकि लॉजिस्टिक्स सहायता जित्बन सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड ने प्रदान की।
- जित्बन सप्लाई चेन, एपीडा के भारती (निर्यात नवाचार के लिए भारत का एग्रीटेक, लचीलापन, उन्नति और इनक्यूबेशन हब) के अंतर्गत समर्थित स्टार्टअप है।
- प्रत्यक्ष वैश्विक बाजार संपर्क से किसानों को प्रचलित बाजार दरों की तुलना में लगभग 18% अधिक प्रतिफल प्राप्त हुआ।
- बिहार भारत के कुल मखाना उत्पादन में लगभग 85% योगदान देता है।
- जुलाई 2025 से मखाना के लिए अलग एचएस कोड लागू हुआ।
- वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने 20 से अधिक देशों को 7,000 मीट्रिक टन से ज्यादा मखाना एवं मूल्यवर्धित उत्पाद निर्यात किए।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…