ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2025

प्रश्न – 12–26 जनवरी, 2025 के मध्य संपन्न वर्ष की पहली ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2025 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a)    पुरुष एकल का खिताब जैनिक सिनर ने जीता है।     
(b)    महिला एकल का खिताब सयुंक्त राज्य अमेरिका की मैडिसन कीज़ ने जीता है।
(c)    पुरुष युगल का खिताब हैरी हेलिओवारा (फ़िनलैंड) और हेनरी पैटन (ग्रेट ब्रिटेन )ने जीता है।
(d)    महिला युगल का खिताब हसिह सु-वेई (ताइवान) और जेलेना ओस्टापेंको  (लाटविया) की जोड़ी ने जीता।
उत्तर – (d)  


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12–26 जनवरी, 2025 के मध्य वर्ष की पहली टेनिस ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2025  मेलबर्न‚ ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई।
  • इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
  • पुरुष एकल
  • विजेता-जैनिक सिनर (इटली)
  • उपविजेता-अलेक्जेंडर ज्वेरेव  (जर्मनी)
  • महिला एकल
  • विजेता-मैडिसन कीज़ (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
  • उपविजेता-एरीना सबालेंका (बेलारूस)
  • पुरुष युगल
  • विजेता-हैरी हेलिओवारा (फ़िनलैंड) और हेनरी पैटन (ग्रेट ब्रिटेन)
  • उपविजेता-सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावास्सोरी (दोनों इटली) 
  • महिला युगल
  • विजेता-कैटरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य)और टेलर टाउनसेंड (सयुंक्त राज्य अमेरिका)
  • उपविजेता-हसिह सु-वेई (ताइवान) और जेलेना ओस्टापेंको  (लाटविया)
  • मिश्रित युगल
  • विजेता-ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स (दोनों ऑस्ट्रेलिया)
  • उपविजेता-किम्बर्ली बिरेल और जॉन-पैट्रिक स्मिथ(दोनोंऑस्ट्रेलिया)
  • जैनिक सिनर ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है।
  • सिनर टेनिस के एकल में तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ausopen.com/results#!All

https://ausopen.com

https://en.wikipedia.org/wiki/2025_Australian_Open