प्रश्न-30 जनवरी‚ 2022 को संपन्न वर्ष की पहली ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2022 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पुरुष एकल का खिताब राफेल नडाल ने जीता है।
(b) महिला एकल का खिताब एश्लेघ बार्टी ने जीता है।
(c) पुरुष युगल का खिताब मैथ्यु एब्डेन और मैक्स परसेल की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने जीता है।
(d) महिला युगल का खिताब बारबोरा क्रेजसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा की चेक गणराज्य की जोड़ी ने जीता है।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 17-30 जनवरी‚ 2022 के मध्य वर्ष की पहली टेनिस ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता‚ ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2022 मेलबर्न‚ ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई।
- इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
- पुरुष एकल
- विजेता-राफेल नडाल (स्पेन)
- उपविजेता-डेनियल मेदवेदेव (रूस)
- महिला एकल
- विजेता-एश्लेघ बार्टी (ऑस्ट्रेलिया)
- उपविजेता-डेनियल कॉलिन्स (अमेरिका)
- पुरुष युगल
- विजेता-निक किर्जियोस और थानासी कोकिनाकिस (दोनों ऑस्ट्रेलिया)
- उपविजेता-मैथ्यू एब्डेन और मैक्स परसेल (दोनों ऑस्ट्रेलिया।
- महिला युगल
- विजेता-बारबोरा क्रेजसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा (दोनों चेक गणराज्य)
- उपविजेता-एना-डानिलिना (कजाखस्तान) और बीआत्रिज हैडाड माइया (ब्राजील)
- मिश्रित युगल
- विजेता-क्रिसटीना म्लाडेनोविक (फ्रांस) और इवान डोडिग (क्रोएशिया)
- उपविजेता-जैमी फॉरलिस और जेसन कुब्लर (दोनों ऑस्ट्रेलिया)
- राफेल नडाल 21वीं बार ग्रैंड स्लैम का खिताब जीतकर टेनिस जगत में सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- नोवाक जोकोविक और रोजर फेडरर ने 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है।
- एश्लेघ बार्टी ने पहली बार इस ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
- एश्लेघ वर्ष 1978 के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गईं हैं।
- इससे पूर्व क्रिसओ’ नील ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।
- साथ ही वर्ष 1980 में बेंडी टर्नबुल के बाद वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल फाइनल में पहुंचने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी भी हैं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…