प्रश्न-8-21 फरवरी‚ 2021 के मध्य संपन्न वर्ष की पहली ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2021 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पुरुष एकल का खिताब नोवाक जोकोविक ने रिकॉर्ड 8वीं बार जीता है।
(b) महिला एकल का खिताब जापान की नाओमी ओसाका ने जीता है।
(c) पुरुष युगल का खिताब इवान डोडिंग (क्रोएशिया) और फिलिप पोलासेक (स्वोवाकिया) ने जीता है।
(d) महिला युगल का खिताब एलिसे मर्टेंस (बेल्जियम) और एरीना सबालिंका (बेलारूस) की जोड़ी ने जीता।
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 8 फरवरी से 21 फरवरी‚ 2021 के मध्य वर्ष की पहली टेनिस ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2021 मेलबर्न‚ ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई।
- इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-
- पुरुष एकल
- विजेता-नोवाक जोकोविक (सर्बिया)
- उपविजेता-डेनियल मेदवेदेव (रूस)
- महिला एकल
- विजेता-नाओमी ओसाका (जापान)
- उपविजेता-जेनिफर ब्रैडी (अमेरिका)
- पुरुष युगल
- विजेता-इवान डोडिंग (क्रोएशिया) और फिलिप पोलासेक (स्लोवाकिया)
- उपविजेता-राजीव राय (अमेरिका) और जोए सेलिसबरी (ब्रिटेन)
- महिला युगल
- विजेता-एलिसे मर्टेंस (बेल्जियम) और एरीना सबालेंका (बेलारूस)
- उपविजेता-बाराबोरा क्रेजिकोवा (चेक गणराज्य) और कैटरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य)
- मिश्रित युगल
- विजेता-बाराबोरा क्रेजिकोवा (चेक गणराज्य) और राजीव राम (अमेरिका)
- उपविजेता-सामान्था स्टोसुर (ऑस्ट्रेलिया) और मैथ्यू एबडेन (ऑस्ट्रेलिया)
- जोकोविक ने रिकॉर्ड 9वीं बार इस ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है।
- जोकोविक द्वारा कॅरियर में विजित यह 18वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
- नाओमी ओसाका द्वारा विजित यह चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है।
- ओसाका ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है।
संबंधित लिंक भी देखें…