ऑस्ट्रियन ग्रैंड प्रिक्स‚ 2025

प्रश्न – 29 जून‚ 2025 को संपन्न फॉर्मूला वन कार रेस ऑस्ट्रियन ग्रैंड प्रिक्स‚ 2025 का खिताब किसने जीता है?
(a) कार्लोस सेंज जूनियर (b) लैंडो नॉरिस
(c) ऑस्कर जैक पियास्त्री (d) चार्ल्स लेक्लर्क

उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 जून‚ 2025 के मध्य फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप‚ 2025 की 11वीं कार रेस ऑस्ट्रियन ग्रैंड प्रिक्स‚ 2025 स्पिलबर्ग‚ ऑस्ट्रिया में संपन्न हुई।
  • इस फॉर्मूला वन कार रेस का खिताब मैकलारेन – मर्सिडीज के चालक लैंडो नॉरिस (यूनाइटेड किंगडम) ने जीत लिया है।
  • मैकलारेन – मर्सिडीज के चालक ऑस्कर जैक पियास्त्री (ऑस्ट्रेलिया) दूसरे स्थान पर रहे।
  • फेरारी के चालक चार्ल्स लेक्लर्क (मोनाको) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.formula1.com/en/results/2025/races