ऑस्कर श्मिट का निधन

प्रश्न – ऑस्कर श्मिट के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) उन्हें “माओ सांता” (Mão Santa) कहा जाता था, जिसका अर्थ “Holy Hand” है।
(b) उन्होंने पाँच अलग-अलग ओलंपिक खेलों में भाग लिया था।
(c) उन्होंने अपने क्लब और राष्ट्रीय टीम कैरियर में 49,638 अंक बनाए, और यही आधिकारिक सर्वाधिक रिकॉर्ड था जिसे 2024 में कोबे ब्रायंट ने तोड़ा।
(d) श्मिट वर्ष 2010 में एफआईबीए हॉल ऑफ फेम के सदस्य बने।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 अप्रैल, 2026 को ब्राजील के बास्केटबॉल दिग्गज ऑस्कर श्मिट (Oscar Schmidt) का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया
  • उन्हें “माओ सांता” उपनाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ है पवित्र हाथ।
  • उन्होंने पांच अलग-अलग ओलंपिक खेलों (1980, 1984, 1988, 1992 और 1996) और चार अलग-अलग एफआईबीए विश्व कप (1978, 1982, 1986 और 1990) में भाग लिया।
  • श्मिट ने अपने पूरे क्लब और राष्ट्रीय टीम कैरियर में 49,737 अंक बनाए, जो एक उच्च रिकॉर्ड था और जिसे 2024 में लेब्रॉन जेम्स ने तोड़ा।
  • वर्ष 1988 के ओलंपिक खेलों में उन्होंने स्पेन के खिलाफ 55 अंकों की शानदार पारी खेली।
  • कुल मिलाकर, ओलंपिक स्तर पर उनका औसत प्रति गेम 28.8 अंक रहा।
  • श्मिट ने 1990 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 अंक भी बनाए थे।
  • उन्होंने ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए कुल 326 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 7,693 अंक बनाए।
  • उन्होंने वर्ष 1978 में मनीला में आयोजित विश्व कप में कांस्य पदक जीता और साथ ही वर्ष 1977 में चिली, 1983 में ब्राजील और 1985 में कोलंबिया में आयोजित दक्षिण अमेरिकी चैंपियनशिप भी जीती।
  • उन्होंने 1988 में इटालियन कप भी जीता।
  • ब्राजील और यूरोप में 30 साल के पेशेवर कैरियर के बाद श्मिट ने 45 वर्ष की आयु में मई,2003 में संन्यास ले लिया था।
  • श्मिट वर्ष 2010 में एफआईबीए हॉल ऑफ फेम के सदस्य बने।
  • इसके बाद उन्हें वर्ष 2013 में नाइस्मिथ मेमोरियल बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम और वर्ष 2017 में इटैलियन बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/hi/basketball-legend-oscar-schmidt-passes-away

https://about.fiba.basketball/en/news/brazilian-legend-oscar-schmidt-dies-at-68