ऑर्डर ऑफ इखामांगा सम्मान से सम्मानित द. अफ्रीकी खिलाड़ी

Jacques Kallis, Coach of Cape Town Knight Riders during the Cape Town Knight Riders Launch Press Conference for the 2017 T20 Global League South Africa at Newlands Cricket Ground, Cape Town on 28 August 2017
प्रश्न-हाल ही में द. अफ्रीका के किस खिलाड़ी को राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ इखामांगा’ से सम्मानित किया गया है?
(a) हाशिम अमला
(b) शॉन पॉलक
(c) जैक्स कालिस
(d) मखाया एन्टिनी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 25 अप्रैल, 2019 को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कालिस को क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान और दक्षिण अफ्रीका को विश्व के खेल मानचित्र पर लाने में उनकी भूमिका के लिए द. अफ्रीका के राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ इखामांगा’ (Order of Ikhamanga) रजत श्रेणी में प्रदान किया गया।
  • कालिस यह पुरस्कार पाने वाले चौथे द. अफ्रीकी क्रिकेटर हैं। इससे पूर्व वर्ष 2018 में हाशिम अमला और वर्ष 2008 में शान पॉलक और मखाया एंटिनी को यह पुरस्कार मिल चुका है।
  • द. अफ्रीका में यह पुरस्कार उन्हें दिया जाता है, जिन्होंने कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत, पत्रकारिता और खेलों में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.thepresidency.gov.za/file/1565/download?token=LJRdD4CA