ऑरलैंडो जनसंहार

50 Dead in Orlando Gay Club Shooting

प्रश्न-हाल ही में ऑरलैंडो शहर में एक नाइटक्लब में हुई गोलीबारी में 49 लोग मारे गये। आरलैंडो अमेरिका के किस प्रांत में है?
(a) फ्लोरिडा
(b) टेक्सास
(c) नार्थ कैरोलिना
(d) अलास्का
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के ऑरलैंडो शहर में 12 जून, 2016 को करीब 2.00 बजे सुबह, पल्स नाम समलैंगिक क्लब में भीषण गोलीबारी हुई।
  • इस गोलीबारी में 49 लोग (हमलावार सहित कुछ 50) मारे गये।
  • हमलावर की पहचान 29 वर्षीय उमर मतीन के रूप में हुई है।
  • वह एक अमेरिकी नागरिक था। उसके माता-पिता अफगान मूल के थे।
  • किसी एक व्यक्ति द्वारा इतने बड़े पैमाने पर की गयी हत्या की यह अभूतपूर्व घटना तथा 11 सितंबर, 2001 की आतंकी घटना के बाद अमेरिकी धरती पर हुआ सबसे बड़ा हमला है।
  • हालांकि हमले की जिम्मेदारी आई.एस.आई.एस. ने ली है लेकिन अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
  • अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह हमला आई.एस.आई.एस. निर्देशित न होकर, आई.एस.आई.एस. प्रेरित हो सकता है।
  • गौरतलब है कि हमलावर ने आपातकालीन नं. 911 पर फोन करके सीरिया में एक आत्मघाती हमले में मारे गये मोनेर मोहम्मद अबू सल्हा का जिक्र करते हुए कई आतंकवादी संगठनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त किया था।
  • हालांकि एफ.बी.आई. उमर मतीन से मई, 2013 व जुलाई, 2014 में दो बार पूछताछ कर चुकी है लेकिन उसका अभी तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।
  • इस घटना के संदर्भ में उमर के पिता का कहना है कि उमर समलैंगिक लोगों से घृणा करता था वह सार्वजनिक स्थलों पर उन्हें आलिंगनबद्ध देखकर काफी क्रोधित हो जाता था।
  • फिलहाल घटना का कारण धार्मिक उन्माद या लैंगिक पूर्वाग्रह आधारित घृणा, जो भी है, आतंकवाद पर चल रही बहस और अमेरिकी समाज में अल्पसंख्यकों के प्रति नजरिये पर इसका असर पड़ना लगभग तय है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://abcnews.go.com/US/multiple-injuries-shooting-orlando-nightclub-police/story?id=39789552
http://www.cbsnews.com/news/pulse-nightclub-shooting-orlando/
http://edition.cnn.com/2016/06/12/us/orlando-nightclub-shooting/
http://www.theguardian.com/us-news/2016/jun/12/orlando-shooting-nightclub-pulse-gunman