प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 6-7 मई, 2025 की रात को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ संचालित किया गया
- इस अभियान के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोइ नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6-7 मई, 2025 की मध्य रात्रि रात को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ संचालित किया गया
- इस अभियान के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया गया।
- ये ऐसे चिन्हित स्थान हैं, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया।
- इसके तहत कुल मिलाकर, नौ (9) ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
- ये कार्रवाई 22 अप्रैल ,2025 को पहलगाम में हुए बर्बरता पूर्ण आतंकवादी हमले के जवाब में की गई है।
- इस आतंकी हमले 25 भारतीय और नेपाल के एक नागरिक की हत्या कर दी गई थी।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…