प्रश्न-हाल ही में व्यापारिक समुद्री जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से किस देश के द्वारा ‘ऑपरेशन संकल्प’ शुरू किया गया?
(a) पाकिस्तान
(b) श्रीलंका
(c) भारत
(d) जापान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
(a) पाकिस्तान
(b) श्रीलंका
(c) भारत
(d) जापान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- जून, 2019 में भारतीय नौसेना द्वारा फारस की खाड़ी में भारतीय व्यापारिक समुद्री जहाजों की सुरक्षा के लिए ‘ऑपरेशन संकल्प’ की शुरुआत की गई।
- इस समुद्री सुरक्षा अभियान के लिए भारतीय नौसेना ने अपने विध्वंसक पोत आईएनएस चेन्नई और गश्तीपोत आईएनएस सुनयना को तैनात किया है।
- फारस की खाड़ी में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस ऑपरेशन की शुरुआत की गई है।
- खाड़ी क्षेत्र और हिंद महासागर क्षेत्र के जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए दिसंबर, 2018 में गुरुग्राम में ‘सूचना संलयन केंद्र’ की स्थापना की गई है।
- अन्य संबंधित तथ्य
- हारभुज जलडमरुमध्य, फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित है। यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
- इस जलडमरुमध्य क्षेत्र से पूरी दुनिया का लगभग एक-तिहाई तरलीकृत प्राकृतिक गैस और वैश्विक तेल की कुल खपत का 20 प्रतिशत व्यापार होता है।
- इस जलडमरुमध्य के उत्तरी तट पर ईरान तथा दक्षिणी तट पर संयुक्त अरब अमीरात और ओमान स्थित हैं।
लेखक-अभिषेक सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…