ऑपरेशन संकल्प

प्रश्न-20 जून, 2019 को किस देश की नौसेना ने फॉरस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में ऑपरेशन संकल्प की शुरुआत की?
(a) भारत
(b) चीन
(c) अमेरिका
(d) ब्रिटेन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 जून, 2019 को भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में ऑपरेशन संकल्प की शुरुआत की।
  • इसका उद्देश्य हाल ही में हुई समुद्री घटनाओं के बाद इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाले भारतीय ध्वज वाहक जहाजों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करना है।
  • इस समुद्री सुरक्षा अभियान के तहत आईएनएस चेन्नई और आईएनएस सुनयना की तैनाती इस क्षेत्र में की गई है।
  • इसके अलावा आईएन (IN) एयरक्राफ्ट द्वारा इस क्षेत्र की निगरानी भी की जा रही है।
  • भारतीय नौसेना का हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित सूचना संलयन केंद्र भी खाड़ी क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही की निगरानी कर रहा है।
  • ओमान की खाड़ी में बढ़ते तनाव के मद्देनजर यह ऑपरेशन शुरु किया गया है, जहां विगत सप्ताह दो तेल टैंकरों पर हमला हुआ था।
  • इस घटना के बाद तेहरान और वाशिंगटन में तनाव बढ़ गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/article/news-ani/indian-navy-launches-operation-sankalp-in-gulf-of-oman-119062001126_1.html
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=190545