प्रश्न – 11 – 12 मार्च, 2026 के मध्य राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने किस राज्य ऑपरेशन व्हाइट हैमर चलाया गया?
(a) आंध्र प्रदेश (b) गुजरात
(c) उत्तर प्रदेश (d) .तेलंगाना
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 – 12 मार्च 2026 में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने संश्लेषित मादक पदार्थों के अवैध निर्माण के विरुद्ध आंध्रप्रदेश राज्य में ऑपरेशन व्हाइट हैमर चलाया गया
- इस अभियान के तहत आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में स्थित कोंडापल्ली औद्योगिक विकास क्षेत्र में अल्प्राजोलम के उत्पादन में संलग्न एक गुप्त अवैध इकाई का भंडाफोड़ किया है।
- अल्प्राजोलम, एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के अंतर्गत एक मनोप्रभावी पदार्थ (Psychotropic Substance) है।
- इस अभियान में अल्प्राजोलम के उत्पादन के लिए स्थापित एक पूर्ण विकसित औद्योगिक संयंत्र का खुलासा हुआ, जो रासायनिक निर्माण इकाई के रूप में छद्म रूप से संचालित किया जा रहा था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2240119®=3&lang=2