ऑपरेशन ग्रीन हंट

Operation Green Hunt

प्रश्न-नक्सलियों को बाहर भगाने के लिए केंद्र सरकार की पैरामिलिटरी फोर्स और राज्य बल का वह संयुक्त अभियान जो जनवरी 2016 में चर्चा में आया, का नाम है-
(a) ग्रीन हंट
(b) रेड हंट
(c) ग्रे हंट
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • ऑपरेशन ग्रीन हंट नक्सलियों के विरुद्ध भारत सरकार की पैरामिलिटरी बल तथा राज्य बल द्वारा उन्हें आक्रामक तरीके से बाहर खदेड़ने के लिए चलाये गये अभियान का नाम है।
  • प्रारंभ में छत्तीसगढ़ पुलिस ने यह नाम दिया था जिसे बाद में मीडिया द्वारा माओवादी नक्सलियों के विरुद्ध प्रचारित किया गया।
  • यह अभियान नवंबर 2009 से लाल गलियारे क्षेत्र वाले पांच राज्यों में चलाया गया।
  • यह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का अभियान है जिसमें कोबरा बटालियन प्रमुख भूमिका में होगी।
  • इसमें मानव रहित हवाई वाहन तथा सेटेलाइट फोन का प्रयोग किया जा रहा है।
  • यह दिसम्बर 2014 में भी चर्चा में आया तब नक्सलियों ने सुकमा, छत्तीसगढ़ में घात लगाकर सैन्य बलों पर हमला किया था जो ग्रीन हंट अभियान के विरोध में था।
  • 8 जनवरी, 2016 को इस अभियान को केंद्रीय सरकार की पैरामिलिटरी फोर्स ने पुनः प्रारंभ किया जिससे यह पुनः चर्चा में आया।
  • यह अभियान लाल गलियारा वाले क्षेत्रों में चलाया जा रहा है जिसमें प्रमुख हैं-छत्तीसगढ़, सीमान्ध्र, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तथा पूर्वोत्तर के राज्य।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/Maoists-vow-to-avenge-killings/articleshow/50634026.cms
http://www.newindianexpress.com/states/odisha/Maoists-Torch-Construction-Equipment-in-Bargarh-District/2016/01/09/article3219015.ece
https://en.wikipedia.org/wiki/Operation_Green_Hunt