ऑपरेशन गोल्डन स्वीप

प्रश्न – अक्टूबर, 2025 में राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) द्वारा चलाया गया ऑपरेशन गोल्डन स्वीप किससे संबंधित है?
(a) सोने की तस्करी को रोकने से
(b) ड्रग्स की तस्करी को रोकने से
(c) चांदी की तस्करी को रोकने से
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अक्टूबर, 2025 में राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) द्वारा ऑपरेशन गोल्डन स्वीप चलाया गया
  • इस ऑपरेशन के तहत विदेशी नागरिकों, हवाई अड्डे के कर्मचारियों और एक अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय (CSMI) हवाई अड्डे, मुंबई में गिरफ्तार किया गया
  • इसके तहत 10.488 किलोग्राम 24 कैरेट का विदेश से लाया जा रहा सोना जब्त किया गया, जिसका मूल्य लगभग 12.58 करोड़ रुपये है।
  • इस ऑपरेशन के माध्यम से, DRI ने एक अत्यधिक संगठित सोना तस्करी सिंडिकेट को सफलतापूर्वक समाप्त करते हुए मुंबई में 13 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो बांग्लादेशी, छह श्रीलंकाई नागरिक, मीट-एंड-ग्रीट सेवा के दो हवाई अड्डे के कर्मचारी, दो हैंडलर और मास्टरमाइंड शामिल थे।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2177888