एस्ट्रोसैट पर अल्ट्रावायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप के संचालन के 10 वर्ष

प्रश्न – अल्ट्रावायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (यूवीआईटी) और एस्ट्रोसैट के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यूवीआईटी विश्व का एकमात्र सक्रिय स्पेस टेलीस्कोप है जो दूर-अल्ट्रावॉयलेट (FUV) बैंड में उच्च गुणवत्ता के अवलोकन प्रदान करता है।
  2. यूवीआईटी का डिजाइन, असेम्बली और परीक्षण भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईए) ने अपने होसकोटे स्थित परिसर में किया।
  3. यूवीआईटी में प्रयुक्त ट्विन-टेलीस्कोप डिज़ाइन में एनयूवी और एफयूवी दोनों को एक ही यूनिट में संयोजित किया गया है।
  4. अपने 10 वर्षों के संचालन में यूवीआईटी ने 1451 खगोलीय पिंडों का अवलोकन किया और लगभग 300 वैज्ञानिक शोध-पत्र प्रकाशित हुए।
    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?

(a) केवल 1 और 3 सही नहीं हैं
(b) केवल 1 सही नहीं है
(c) केवल 3 सही नहीं है
(d) केवल 1 और 4 सही नहीं हैं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 दिसंबर, 2025 को भारतीय खगोलभौतिकी संस्थान (आईआईए) ने एस्ट्रोसैट पर अत्यधिक सफल अल्ट्रावायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (यूवीआईटी) के संचालन के 10 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया।
  • यूआईवीटी, भारत की पहली समर्पित अंतरिक्ष वेधशाला, एस्ट्रोसैट पर प्राथमिक पेलोड है, जिसे इसरो द्वारा 28 सितम्बर, 2015 को लॉन्च किया गया था।
  • एस्ट्रोसैट में पांच पेलोड हैं जो पराबैंगनी से लेकर सॉफ्ट एक्स-रे और हार्ड एक्स-रे तक का एक साथ अवलोकन करने में सक्षम हैं।
  • यूवीआईटी का डिजाइन, असेम्बली और परीक्षण आईआईए द्वारा होसकोटे स्थित अपने उन्नत परिसर में किया गया।
  • इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में और भविष्य के अंतरिक्ष यूवी दूरबीनों की योजना बनाने के लिए, आईआईए ने 30 नवंबर, 2015 को यूवीआईटी के उद्घाटन के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 4 दिसंबर, 2025 को एक दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया।
  • यूवीआईटी भारत का पहला यूवी स्पेस टेलीस्कोप है, और हबल स्पेस टेलीस्कोप के अतिरिक्त यह विश्व में एकमात्र सक्रिय दूरबीन है जो दूर-अल्ट्रावॉयलेट क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता के अवलोकन प्रदान करती है।
  • यूवीआईटी की विशेषता उसका ट्विन-टेलीस्कोप डिजाइन है, जिसमें एक निकट-पराबैंगनी (एनयूवी; 200-300 नैनोमीटर) और दृश्य बैंड (दृश्य: 320-550 नैनोमीटर) में ब्रह्मांड का अवलोकन करता है, जबकि दूसरा दूर-अल्ट्रावॉयलेट क्षेत्र (एफयूवी; 130-180 नैनोमीटर) को लक्षित करता है।
  • 1.5 आर्कसेकंड से बेहतर स्थानिक विभेदन और वृहद क्षेत्र-दृष्टि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।
  • इसके विकास में आईआईए के साथ आईयूसीएए, टीआईएफआर और इसरो के कई केंद्रों का सहयोग रहा, जबकि कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी ने तकनीकी विशेषज्ञता साझा की।
  • यूवीआईटी की वैज्ञानिक उपलब्धियां अत्यंत व्यापक हैं।
  • बी-तारों में गर्म कॉम्पैक्ट साथियों की खोज, तारागुच्छों में ब्लू स्ट्रैगलर तारों का अध्ययन, सक्रिय गांगेय नाभिकों में फीडबैक प्रक्रियाओं का पता लगाना, एंड्रोमेडा गैलेक्सी में नवा विस्फोटों का अवलोकन, और रेडशिफ्ट 1.42 पर दूरस्थ आकाशगंगाओं से उत्सर्जन की पहचान ऐसी अनेक उपलब्धियों ने इसे आधुनिक खगोलविज्ञान के अग्रणी उपकरणों में स्थान दिलाया है।
  • पिछले दस वर्षों में यूवीआईटी द्वारा 1451 खगोलीय लक्ष्यों का अवलोकन किया गया और लगभग 300 शोध-पत्र प्रकाशित हुए, जिनमें कई शोधार्थियों के लिए यह डेटा आधार-शिला बना।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2198713&reg=3&lang=2

https://www.thehindu.com/news/national/karnataka/iia-celebrates-a-decade-of-uvit-payload-operation-on-board-astrosat/article70357624.ece

https://timesofindia.indiatimes.com/science/uv-telescope-on-astrosat-completes-ten-years-of-science/articleshow/125766085.cms