एसीसी अंडर-19 एशिया कप‚ 2021

प्रश्न-31 दिसंबर‚ 2021 को संपन्न एसीसी अंडर-19 एशिया कप‚ 2021 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 23-31 दिसंबर‚ 2021 तक एसीसी अंडर-19 एशिया कप‚ 2021 संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हुआ।
(b) इसका खिताब भारत ने श्रीलंका को पराजित कर जीता है।
(c) भारत ने 8वीं बार एसीसी अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता है।
(d) भारत के शाइक रशीद को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 23-31 दिसंबर‚ 2021 के मध्य एसीसी अंडर-19 एशिया कप‚ 2021, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संपन्न हुआ।
  • प्रतिभागी टीमें (8)- भारत‚ पाकिस्तान‚ बांग्लादेश‚ श्रीलंका‚ अफगानिस्तान‚ कुवैत‚ नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात
  • फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम‚ दुबई में हुआ।
  • बारिश के कारण फाइनल 50 ओवर के बजाय 38 ओवर का कर दिया गया।
  • श्रीलंका ने 38 ओवर में 9 विकेट खोकर 106 रन बनाए।
  • डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत भारत को 102 रन का लक्ष्य मिला‚ जिसे उसने 21.3 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया और अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता लिया।
  • भारत ने लगातार तीसरी बार और कुल 8वीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता है।
  • फाइनल में भारत के सलामी बल्लेबाज अंगकृश रघुवंशी ने नाबाद 56 रन बनाए।
  • फाइनल में 3 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज विक्की ओस्तवाला को ‘मैन ऑफ द फाइनल’ चुना गया।
  • भारत के हरनूर सिंह ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए।
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन (133 रन) भारत के शइक रशीद (Shaik Rasheed) ने बनाए।
  • पाकिस्तान के जीशान जमीर ने सर्वाधिक विकेट (11 विकेट) हासिल किए।
  • भारतीय टीम के कप्तान यश धूल थे।
  • अफगानिस्तान के बल्लेबाज इजाज अहमद अहमदजई ने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के (7 छक्के) लगाए।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.asiancricket.org/index.php/tournaments/acc-u19-asia-cup-2021/3499