एससीओ के नए महासचिव

प्रश्न-जनवरी‚ 2022 में किसने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के नए महासचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(a) विक्रम मिस्त्री
(b) झांग मिंग
(c) ब्लादिमीर नोरोव
(d) अरिंदम बागची
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • जनवरी‚ 2022 में चीन के वरिष्ठ राजनयिक झांग मिंग (Zhang Ming) ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के नए महासचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • इससे पूर्व वह यूरोपीय संघ में चीन के राजदूत थे।
  • उनका कार्यकाल 3 वर्ष रहेगा।
  • इस पद पर उन्होंने ब्लादिमीर नोरोव का स्थान लिया।
  • एससीओ के बारे में
  • यह एक सैनिक‚ राजनैतिक और आर्थिक सहयोग वाला संगठन है।
  • जिसकी स्थापना 15 जून‚ 2001 को हुई थी।
  • 8 सदस्यीय इस समूह में चीन के अलावा रूस‚ कजाख्स्तान‚ ताजिकिस्तान‚ उज्बेकिस्तान‚ किर्गिस्तान‚ भारत और पाकिस्तान शामिल हैं।
  • इसका मुख्यालय बीजिंग (चीन) में है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/international/senior-chinese-diplomat-zhang-ming-takes-charge-of-secretary-general-of-sco-122010501351_1.html