प्रश्न-भारतीय स्टेट बैंक ने 14 जनवरी, 2016 को किस स्थान से स्टार्टअप केंद्रित बैंक शाखा ‘एसबीआई इंक्यूब’ को प्रारंभ किया?
(a) पुणे
(b) नई दिल्ली
(c) बंगलुरू
(d) हैदराबाद
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- भारतीय स्टेट बैंक ने 14 जनवरी, 2016 को बंगलुरू में देश की पहली स्टार्टअप केंद्रित बैंक शाखा ‘एसबीआई इंक्यूब’ की शुरूआत की।
- एसबीआई इंक्यूब एक विशेष शाखा है जो स्टार्ट-अप की स्थापना के लिए ग्राहकों को जरूरी समझ एवं वित्तीय प्रबंधन सेवाएं प्रदान करेगा।
- ग्राहकों के व्यापार मॉडल के लिए एक मजबूत प्रौद्योगिकी मंच पर बैंकिंग लेनदेन और निवेश में सबसे उपयुक्त समाधान प्रदान करेगा जिससे नई कंपनी या व्यापार उद्यम प्रारंभ करने में नए उद्यमियों को परामर्श एवं मदद उपलब्ध होगी।
विशेषताएं - अनुभवी रिलेशनशिप प्रबंधकों से बैंकिंग जरूरतों के लिए सटीक समाधान उपलब्ध को पाएगा।
- व्यापक, प्रतिस्पर्धी मूल्य पर वित्तीय उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध।
- समय और पैसा बचाने के लिए एकीकृत ऑनलाइन एवं मोबाइल बैंकिंग समाधान उपलब्ध होगा।
- ऐसा समाधान उपलब्ध हो पाएगा जो प्राप्तियों एवं देनदारियों को सरल बनाएगा और नकदी रुपांतरण चक्र को अनुकूलता प्रदान करेगा।
- निवेश, कराधान और विदेशी मुद्रा के लेन-देन पर सीमित सलाहकारिता उपलब्ध होगी जो तरलता, पूंजी संरक्षण और लाभ में अनुकूलता प्रदान करेगा।
- ‘एसबीआई इंक्यूब’ के अतिरिक्त ‘एसबीआई एक्सक्लूसिफ’ (SBI Exclusif) को भी 14 जनवरी 2016 को बंगलुरु से प्रारंभ किया गया।
- एसबीआई एक्सक्लूसिफ धन बैंकिंग जैसे प्रथम e-धन केंद्र (e-Wealth Center) उपलब्ध करवाएगा जो गुणक्तापूर्ण संबंध प्रबंधन सेवाएं प्रदान करेगा।
- एसबीआई एक्सक्लूसिफ से जुड़े ग्राहक डिजिटल चैनल जैसे इंटरनेट और मोबाइल पर लेनदेन एवं निवेश कर सकते हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.sbi.co.in/portal/documents/25328/29521/InCube_Newsletter/37131d3a-737e-4ba4-beb4-b0d6fce3cd35
https://www.sbi.co.in/portal/web/personal-banking/sbi-incube
https://www.sbi.co.in/portal/web/personal-banking/wealth-management