एसडीजी भारत सूचकांक, 2019-20

SDG India Index Report, 2019-20
प्रश्न-30 दिसंबर, 2019 को नीति आयोग ने सतत विकास लक्ष्य भारत सूचकांक (SDG India Index), 2019 का दूसरा संस्करण जारी किया इसके समग्र सूचकांक में अग्रणी राज्यों में किस राज्य को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) केरल
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) तमिलनाडु
(d) गुजरात
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 30 दिसंबर, 2019 को नीति आयोग ने सतत विकास लक्ष्य भारत सूचकांक (SDG India Index), 2019-20 का दूसरा संस्करण जारी किया।
  • यह सूची वर्ष 2030 SDG लक्ष्यों को लागू करने में भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की प्रगति दर्शाती है।
  • इस सूचकांक को सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने ग्लोबल ग्रीन ग्रोथ इंस्टीट्यूट और संयुक्त राष्ट्र (भारत) के सहयोग से तैयार किया गया।
  • इस सूचकांक में 17 सतत विकास लक्ष्यों में से 16 SDG के संदर्भ में प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के प्रदर्शन को 0-100 के पैमाने पर मापा गया है।
  • यह राज्यों के औसत प्रदर्शन को दिखलाता है।
  • यदि किसी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश ने 100 अंक प्राप्त किया है तो इसका अर्थ है कि राज्य ने वर्ष 2030 के राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल कर लिया है।
  • SDG भारत सूचकांक के वर्गीकरण का आधार है-

(i) आकांक्षी (Aspirants)-0-49

(ii) अच्छा प्रदर्शन (Performer)-50-64

(iii) अग्रणी (Front Runner)-65-99

(iv) लक्ष्य प्राप्तकर्ता-100

  • भारत का समग्र स्कोर वर्ष 2018 के 57 से बढ़कर वर्ष 2019 में 60 हो गया।
  • इसमें भारत ने लक्ष्य 6 (स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता) लक्ष्य 9 (उद्योग नवाचार और आधारभूत ढांचा) और लक्ष्य (वहनीय और स्वच्छ ऊर्जा) में अधिकतम वृद्धि हासिल की हैं।
  • समग्र SDG इंडिया इंडेक्स में शामिल अग्रणी राज्यों में केरल (स्कोर-70) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा तथा सिक्किम हैं।
  • इसमें शामिल अग्रणी केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ (स्कोर-70) तथा पुडुचेरी शामिल है।
  • इस सूचकांक में कोई भी राज्य लक्ष्य प्राप्तकर्ता नहीं रहा।
  • उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2018 की तुलना में सबसे अधिक इंप्रूव (Improve) किया जो 29वें स्थान से 24वें स्थान (स्कोर-55) पर आ गया।
  • सभी तीन राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार असम) जो वर्ष 2018 में आंकाक्षी श्रेणी (0-49 स्कोर) में थे, अपनी श्रेणी में सुधार कर ‘परफॉर्मर’ की श्रेणी में आ गए।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://niti.gov.in/sites/default/files/2019-12/SDG-India-Index-2.0_27-Dec.pdf