एशिया का पहला चावल प्रौद्योगिकी पार्क

Asia’s first Rice Technology Park

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में एशिया के पहले ‘चावल प्रौद्योगिकी पार्क’ की स्थापना की घोषणा की गयी?
(a) कर्नाटक
(b) तमिलनाडु
(c) आंध्र प्रदेश
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 6 मई, 2016 को कर्नाटक सरकार ने कोप्पल जिले के गंगावती में एशिया के पहले ‘चावल प्रौद्योगिकी पार्क’ की स्थापना का निर्णय लिया।
  • साथ ही, हावेरी जिले के रानीबेन्नूर में ‘मक्का प्रौद्योगिकी पार्क’ की स्थापना की जाएगी।
  • चावल प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना से गंगावती कर्नाटक राज्य में एक प्रमुख कृषि व्यापार केंद्र के रूप में परिवर्तित हो जाएगी।
  • ध्यातव्य है कि इन पार्कों की स्थापना से चावल एवं मक्का उत्पादकों के लिए उनकी उपज के लिए मूल्य वर्धन तथा बेहतर प्रतिफल पाने हेतु नए रास्ते खोलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
  • उल्लेखनीय है कि चावल प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना से तुंगभद्रा सिंचाई क्षेत्र में बेल्लारी, रामचूर और कोप्पल जिलों में धान उत्पादकों को मदद मिलेगी।
  • साथ ही ऊपरी कृष्णा परियोजना सिंचाई क्षेत्र में यादगिरी जिले के शाहपुर एवं सुरपुर तालुका और विजयपुरा तथा बगलकोट जिलों में धान उत्पादकों को सहायता मिलेगी।
  • चावल प्रौद्योगिकी पार्क में चावल का आटा, चावल रवा, धान की भूसी का तेल, चावल आधारित शराब, पशु एवं कुक्कुट खाद्य और बिजली उत्पादन तथा ईंट बनाने हेतु धान की भूसी के उपयोग की सुविधा होगी।
  • 111 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले मक्का प्रौद्योगिकी पार्क की संग्रहण क्षमता 32 हजार टन होगी।
  • गौरतलब है कि मक्का कर्नाटक राज्य में उगाई जाने वाली दूसरी मुख्य फसल है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/national/karnataka/gangavati-to-get-asias-first-rice-technology-park/article8563709.ece
http://www.koppal.nic.in/