एशियाई विशालकाय कछुए

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. एशियाई विशालकाय कछुए को “जंगलों का छोटा हाथी” कहा जाता है क्योंकि ये बीज फैलाव और वन पुनर्जनन में सहायक होते हैं।
  2. नगालैंड में कछुआ संरक्षण परियोजना वर्ष 2015 में आरंभ की गई थी।
  3. ज़ेलियांग सामुदायिक रिजर्व में छोड़े गए कछुओं को VHF-आधारित टेलीमेट्री प्रणाली से टैग किया गया है।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं?
    (a) केवल 2 (b) केवल 1 और 2
    (c) केवल 2 और 3 (d) केवल 1
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 2 अगस्त,2025 को मुख्य भूमि एशिया में सबसे बड़े कछुए, गंभीर रूप से लुप्तप्राय एशियाई विशालकाय कछुए को नगालैंड के पेरेन जिले के ज़ेलियांग सामुदायिक रिजर्व में पुनः लाया गया है।
  • चुमौकेदिमा जिले के रंगापहाड़ स्थित नगालैंड प्राणी उद्यान से इस प्रजाति के 10 कछुओं को एक सामुदायिक कार्यक्रम के माध्यम से रिजर्व में छोड़ा गया।
  • यह कार्यक्रम नागालैंड वन विभाग और भारत कछुआ संरक्षण कार्यक्रम (आईटीसीपी) द्वारा आयोजित किया गया था।
  • कभी बड़ी संख्या में पाए जाने वाले एशियाई विशालकाय कछुए, एक दशक से भी पहले नागालैंड से लगभग विलुप्त हो गए थे।
  • राज्य वन विभाग के साथ एक दीर्घकालिक समझौते के बाद, आईटीसीपी ने वर्ष 2018 में संरक्षण परियोजना शुरू की, जिसमें ज़्यादातर कछुए उन लोगों द्वारा दान किए गए थे जो उन्हें पालतू जानवर के रूप में रखते थे।
  • ज़ेलियांग सामुदायिक रिजर्व में छोड़े गए 10 कछुए वर्ष 2019 में एक दर्जन से अधिक कछुओं से पैदा हुए थे, जिनके साथ संरक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ था।
  • एशियाई विशालकाय कछुए, जिन्हें जंगलों के छोटे हाथी के रूप में भी जाना जाता है, जंगल की सतह को साफ रखने के अलावा बीज फैलाव और वन पुनर्जनन में भी मदद करते हैं।
  • स्थानीय समुदाय के युवाओं को इस परियोजना में ‘कछुआ संरक्षक’ के रूप में नियुक्त किया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/nagaland/largest-asian-tortoise-species-reintroduced-into-nagaland-community-reserve/article69893678.ece