एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष

प्रश्न-11 सितंबर‚ 2021 को किसे एशियाई ओलंपिक परिषद का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
(a) नरिंदर बत्रा
(b) राजा रणधीर सिंह
(c) राजीव मेहता
(d) अभय सिंह चौटाला
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 11 सितंबर‚ 2021 को एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता राजा रणधीर सिंह को एशियाई ओलंपिक परिषद का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • वइ इस पद पर शेख अहमद अल-फहद-अल सबाह का स्थान लेंगे।
  • शेख अहमद को 10 सितंबर‚ 2021 को एक मुकदमे में जालसाजी का दोषी ठहराया गया था।
  • वर्ष 1978 के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रणधीर सिंह वर्तमान में एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के मानद जीवन (Honorary Life) उपाध्यक्ष हैं।
  • रणधीर सिंह पूर्व ओलंपिक ट्रैप और स्कीट शूटर हैं।
  • उन्हें वर्ष 1979 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के मानद सदस्य भी हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/other-sports/indias-raja-randhir-singh-appointed-acting-olympic-council-of-asia-president/article36397084.ece