एशियन जूनियर ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप, 2026

प्रश्न – – 17 अगस्त, 2026 को संपन्न एशियन जूनियर ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप, 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. ओपन ब्लिट्ज वर्ग में भारत के विग्नेश अद्वैत वेमुला (Vignesh Advaith Vemula) ने खिताब जीता।
2. गर्ल्स ब्लिट्ज वर्ग में भारत की सरन्या देवी नरहरि ने खिताब जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 अगस्त, 2026 को मुंबई के ITC Maratha में एशियन जूनियर ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप, 2026 मुंबई, भारत में संपन्न हुई।
  • इसमें भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन और गर्ल्स दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते।
  • ओपन ब्लिट्ज (Open Blitz) वर्ग में भारत के विग्नेश अद्वैत वेमुला (Vignesh Advaith Vemula) ने खिताब जीता।
  • भारत के ही शर्नार्थी वीरेश दूसरे स्थान पर रहे, जबकि नंदिश वी. एस. ने तीसरा स्थान हासिल किया।
  • गर्ल्स ब्लिट्ज वर्ग में भारत की सरन्या देवी नरहरि ने खिताब जीता।
  • तुर्कमेनिस्तान की लाला शोह्रादोवा दूसरे स्थान पर रहीं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.chessbase.in/news/asian-junior-championship-2026-classical-round-1