प्रश्न-AIIB (एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक) निम्न में से किस तिथि को लागू समझौते के बाद से परिचालनगत हुआ?
(a) 25 दिसंबर, 2012
(b) 26 मार्च, 2011
(c) 1 जुलाई, 2010
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने हाल ही (जून, 2020) में भारत को 750 मिलियन यूएस डॉलर के ऋण की मंजूरी प्रदान किया है।
- गरीब और कमजोर परिवारों पर COVID-19 महामारी के प्रतिकूल प्रभाव के खिलाफ लड़ाई में यह वित्तीयन कारगर साबित हो सकता है।
- क्राइसेस रिकवरी फैसिल्टी (CRF)
- 750 मिलियन डॉलर की ऋण राशि AIIB द्वारा स्थापित कोविड-19 CRF निधि से प्रदान की जा रही है।
- इस निधि से भारत को दूसरी बार सहायता प्राप्त हो रही है।
- ध्यातव्य है कि AIIB ने COVID 19-CRF (कोविड 19 संकट निवारण सुविधा) को प्रारंभिक रूप से 5 बिलियन डॉलर की राशि के साथ स्थापित किया था, जिसे बाद में 10 बिलियन डॉलर तक बढ़ा दिया गया।
- AIIB के सदस्य देशों को इस निधि से निम्नानुसार सहायता प्रदान की जा चुकी है-
| देश | सहायता राशि (मि. डॉलर) |
| चीन | 355 |
| पाकिस्तान | 500 |
| बांग्लादेश | 250 |
| इंडोनेशिया एवं फिलीपींस | 750 |
- इस प्रकार से AIIB ने CRF से अब तक कुल 4.05 बिलियन डॉलर की सहायता अपने सदस्य देशों को पहुंचाई है।
- AIIB
- बहुपक्षीय विकास बैंक, AIIB ने 25 दिसंबर, 2015 को हस्ताक्षरित समझौते के अनुसार परिचालन शुरू किया था।
- 16 जनवरी, को बीजिंग में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की पहली बैठक में बैंक के द्वारा व्यवसाय शुरू करने की घोषणा की गई।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/finance/aiib-approves-additional-750-million-loan-to-strengthen-indias-covid-response/articleshow/76417874.cms?from=mdr