प्रश्न – 17 फरवरी‚ 2023 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान‚ भोपाल द्वारा कहां स्थित राजकीय कुक्कुट फार्म से प्राप्त नमूनों से एवियन इन्फ्लुएंजा (H5N1) का पता लगाया?
(a) गोड्डा (b) बोकारो
(c) गिरिडीह (d) दुमका
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

- झारखंड को एवियन इन्फ्लुएंजा के निवारण‚ नियंत्रण और रोकथाम के लिए वर्ष 2021 की कार्य योजना के अनुसार नियंत्रण और नियंत्रण कार्यों के संचालन करने का परामर्श दिया गया है।
- उल्लेखनीय है कि – पशुपालन और डेयरी विभाग‚ भारत सरकार द्वारा अपनी पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण (एलएच एंड डीसीपी) योजना के राज्यों को पशु रोगों की रोकथाम हेतु राज्यों को सहायता घटक के अंतर्गत 50 : 50 की भागीदारी के आधार पर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को धन उपलब्ध कराया जाता है।
लेखक − विजय
संबंधित लिंक भी देखें…