प्रश्न -7 अप्रैल, 2026 को ‘एल्युमिनियम भारत’ पहल की घोषणा किस संगठन द्वारा की गई?
(a) भारतीय उद्योग परिसंघ (CII)
(b) फिक्की (FICCI)
(c) एल्युमिनियम एक्सट्रूज़न मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALEMAI)
(d) नीति आयोग
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 अप्रैल, 2026 को एल्युमिनियम एक्सट्रूज़न मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALEMAI) ने ‘एल्युमिनियम भारत’ पहल की शुरुआत की घोषणा की
- इस पहल का शुभारंभ नई दिल्ली स्थित केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने में किया।
- इस पहल का उद्देश्य भारत के एल्युमीनियम पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है, तथा इस क्षेत्र को प्रभावित करने वाली उभरती वैश्विक और घरेलू चुनौतियों का समाधान करना है।
- देश में एल्युमिनियम उद्योग के सतत विकास के लिए एक रोडमैप तैयार करने हेतु ‘एल्युमिनियम भारत’ कार्यक्रम नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों और वैश्विक हितधारकों को एक साथ लाएगा।
- इस पहल के तहत, एल्युमीनियम मूल्य श्रृंखला के लिए भारत की पहली व्यापक प्रदर्शनी ‘एल्युमीनियम भारत 2026’ का आयोजन 26 से 29 सितंबर, 2026 तक हेलीपैड प्रदर्शनी केंद्र, गांधीनगर, गुजरात में एलुमेक्स इंडिया 2026 के साथ किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…