प्रश्न – 19 जून, 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10,000 टन एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न प्रेस का भूमि पूजन कहाँ किया गया?
(a) आयुध निर्माणी खमरिया, जबलपुर
(b) आयुध निर्माणी अंबाझरी, नागपुर
(c) आयुध निर्माणी मेडक, तेलंगाना
(d) आयुध निर्माणी कानपुर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 जून, 2026 को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने यंत्र इंडिया लिमिटेड (वाईआईएल) की इकाई आयुध निर्माणी अंबाझरी, नागपुर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ अत्याधुनिक 10,000 टन एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न प्रेस के भूमि पूजन किया।
- प्रस्तावित एक्सट्रूज़न प्रेस देश में अपनी तरह की सबसे उन्नत सुविधाओं में एक है।
- यह रक्षा प्रणालियों और प्लेटफार्मों, एयरोस्पेस और विमानन संरचनाओं, मिसाइल कार्यक्रमों, रेलवे और परिवहन क्षेत्रों तथा अन्य रणनीतिक औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए आवश्यक बड़े और जटिल एल्यूमीनियम मिश्र धातु प्रोफाइल के निर्माण में सहायक होगा।
- यह परियोजना महत्वपूर्ण एल्यूमीनियम एक्सट्रूज़न के आयात पर निर्भरता कम करने और घरेलू आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने में मददगार होगी, साथ ही स्वदेशी उत्पादन के माध्यम से रणनीतिक क्षेत्रों में भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…