प्रश्न-16 जनवरी‚ 2022 को एलेप्पी रंगनाथ का निधन हो गया। वह थे-
(a) अभिनेता
(b) गीतकार
(c) चित्रकार
(d) पर्यावरविद्
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 16 जनवरी‚ 2022 को प्रसिद्ध गीतकार एवं निर्देशक एलेप्पली रंगनाथ का निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।
- उन्होंने 42 नाटकों और 25 नृत्य नाटकों का निर्देशन किया था।
- उन्होंने वर्ष 1973 में आई फिल्म ‘जीसस’ के गीत ‘होसन्ना’ के लिए पहली बार संगीत तैयार किया था।
- हाल ही में उन्होंने बाइबिल के छंदो पर आधारित कर्नाटक संगीत में रचित 10 कीर्तन गीत लिखे।
- उन्होंने भगवान अयप्पा के कई भक्ति गीत भी लिखे थे और इस वर्ष का हरिवारसनम पुरस्कार प्राप्त किया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…