एली वीजल

एली वीजल

प्रश्न-हाल ही में नोबल शांति पुरस्कार विजेता एवं यहूदी सामूहिक हत्याकांड से बचे एली वीजल (Elie Wiesel) का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(a) वर्ष 1985
(b) वर्ष 1987
(c) वर्ष 1995
(d) वर्ष 1986
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  •  2 जुलाई, 2016 को नोबेल पुरस्कार विजेता एवं यहूदी सामूहिक हत्याकांड से जीवित बचे (Holo Coust Survivor) एली वीजल (Elie Wiesel) का न्यूयार्क (अमेरिका) में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
  • वह रोमानिया में जन्में एक अमेरिकन यहूदी, लेखक, प्रोफेसर एवं राजनैतिक कार्यकर्ता थे।
  • उन्हें वर्ष 1986 में नोबेल शांति पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया था।
  • उन्होंने फ्रेंच एवं अंग्रेजी में लगभग 57 पुस्तकें लिखी हैं जिसमें ‘नाइट’ उनकी सबसे प्रसिद्ध पुस्तक है।
  • इस पुस्तक में उन्होंने ऑशविट्स एवं बुचेनवाल्ड नाजी कैंप में बंधक के रूप में अपने अनुभवों को लिखा है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.whitehouse.gov/the-press-office/2016/07/02/statement-president-death-elie-wiesel
http://edition.cnn.com/2016/07/02/world/elie-wiesel-dies/
http://www.reuters.com/article/us-people-wiesel-idUSKCN0ZI0XH