एलिजाबेथ ट्रस

प्रश्न-31 मार्च‚ 2022 को किस देश की विदेश सचिव एलिजाबेथ ट्रस भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहीं?
(a) आयरलैंड
(b) मेक्सिको
(c) ब्रिटेन
(d) फ्रांस
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 31 मार्च‚ 2022 को ब्रिटेन के विदेश‚ राष्ट्रमंडल और विकास मामलों की राज्य सचिव और महिला एवं समानता मंत्री एलिजाबेथ ट्रस भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहीं।
  • इस यात्रा के दौरान उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय‚ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्‌दों पर चर्चा की।
  • उन्होंने इंडिया-यूके स्ट्रेटजिक फ्यूचर्स फोरम के उद्‌घाटन सत्र में भाग लिया।
  • यह फोरम‚ दोनों देशों के बीच इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स एंड पॉलिसी एक्सचेंज‚ यूके द्वारा आयोजित ट्रैक‚ 1.5 डॉयलॉग है।
  • मई‚ 2021 में आयोजित भारत-ब्रिटेन वर्चुअल शिखर सम्मेलन के बाद यह उनकी दूसरी भारत यात्रा है।
  • इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश‚ विज्ञान‚ प्रौद्योगिकी और नवाचार‚ रक्षा और सुरक्षा‚ जलवायु सहयोग‚ शिक्षा और डिजिटल संचार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चर्चा हुई।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/35085/Visit+of+Foreign+Secretary+of+the+UK+to+India+March+31+2022