लोकमत संसदीय पुरस्कार‚ 2022

प्रश्न-मार्च‚ 2022 में लोकमत संसदीय पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें किसे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई है?
(a) एके एंटनी
(b) भर्तृहरि महताब
(c) (a) एवं (b) दोनों
(d) डेरेक ओ’ ब्रायन
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • मार्च‚ 2022 में लोकमत संसदीय पुरस्कार‚ 2022 की घोषणा की गई।
  • यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रतिवर्ष 8 सांसदों को अलग-अलग श्रेणियों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।
  • चार-चार सदस्यों का चयन क्रमश: लोक सभा एवं राज्य सभा से किया जाता है।
  • सर्वश्रेष्ठ सांसद ((राज्य सभा)-टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन
  • सर्वश्रेष्ठ सांसद (लोक सभा)-एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी
  • सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद (राज्य सभा)-एनसीपी के वंदना चव्हाण
  • सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद (लोक सभा)-लॉकेट चटर्जी
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद (राज्य सभा) आरजेडी के मनोज कुमार झा
  • सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद (लोक सभा) भाजपा के तेजस्वी सूर्या
  • इस वर्ष कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एके एंटनी और बीजद के लोकसभा सदस्य भतृहरि महताब को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.lokmatnews.in/india/senior-congressman-ak-antony-will-get-lokmat-parliamentary-award-2022-lifetime-achievement-award-a-b639/