प्रश्न – निम्नलिखित में से एरियार्न टिटमस (Ariarne Titmus) के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 16 अक्टूबर, 2025 को उन्होंने 25 वर्ष की आयु में तैराकी से संन्यास लेने की घोषणा की।
(b) पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
(c) उनके नाम महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल का विश्व रिकॉर्ड (1 मिनट और 52.23 सेकंड) दर्ज है।
(d) वे वर्ष 1956 में डॉन फ्रेजर के बाद एक ही स्पर्धा में लगातार दो स्वर्ण जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला बनीं।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 अक्टूबर, 2025 को चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता आस्ट्रेलियाई महिला तैराक एरियार्न टिटमस (Ariarne Titmus) ने 25 वर्ष की आयु में तैराकी से संन्यास लेने की घोषणा की।
- पिछले वर्ष पेरिस ओलंपिक में टिटमस ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में अमेरिका की केटी लेडेकी और कनाडा की समर मैकिन्टोश को पीछे छोड़कर नए विश्व रिकॉर्ड के साथ अपना खिताब बरकरार रखा था।
- महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल का विश्व रिकॉर्ड (1 मिनट और 52.23 सेकंड) अभी भी उनके नाम है ।
- उनके नाम पर 33 अंतरराष्ट्रीय पदक दर्ज हैं जिनमें ओलंपिक में चार स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य तथा चार विश्व खिताब भी शामिल हैं।
- टिटमस पेरिस में 4×200 मीटर फ़्रीस्टाइल रिले जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थीं।
- टिटमस वर्ष 1964 में डॉन फ्रेजर के बाद एक ही स्पर्धा में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला बनीं थी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/en/news/ariarne-titmus-announces-retirement-from-swimming